लिटिल चैंप्स ने शो एंड टेल के मंच पर मचाया धमाल
बच्चों के अभिभावकों का हमारी संस्था पर अटूट विश्वास ही डीपीएस की असली पहचान भी है- डॉ.विवेक यादव
इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के नवीन सत्र के शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों लिटिल चैंप्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि रहे चेयरमैन डीपीएस डॉ. विवेक यादव विशिष्ट अतिथि रहे चेयरमैन मदन हॉस्पिटल डॉ.विकास यादव,वाइस चेयरमैन डॉ.प्रीति यादव,डॉ.अमिता यादव एवं प्रिंसिपल डीपीएस भावना सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ।
प्रिंसिपल भावना सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।डॉ.विवेक यादव ने सभी लिटिल चैंप्स को मंच से आशीर्वाद देकर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,आप सभी बच्चों के अभिभावकों का हमारी संस्था पर अटूट विश्वास ही डीपीएस की असली पहचान भी है, इसीलिए डीपीएस इटावा आपके बच्चों को खेल और विज्ञान की सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ जनपद में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा भी उपलब्ध करा रहा है।
कार्यक्रम के शुभारंभ में विशेष रूप से मिडिल ईस्ट में चल रहे मिसाइल युद्ध में जान गंवाने वाले बच्चों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए डीपीएस के सभी शिक्षकों और छोटे बच्चों ने मंच से पीस मार्च करते हुए अपने हाथों में प्ले कार्ड्स के साथ और अभिभावकों ने मोबाइल टॉर्च को जलाकर मंच से वी आर द वर्ल्ड, वी आर द चिल्ड्रन सॉन्ग के साथ दुनियां में युद्ध रोकने की मार्मिक अपील भी की।
अगले क्रम में डीपीएस के यूकेजी,एलकेजी,प्री प्राइमरी,प्राइमरी सहित विजकिड्ज़ स्कूल के नर्सरी प्री नर्सरी के भी सैकड़ों बच्चों ने मंच से शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। रंग बिरंगी पोशाकों में सजे लिटिल चैंप्स ने कई मधुर गीतों पर अपना शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी।सभी अतिथियों ने बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ मंच पर ही आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर आशीर्वाद दिया।
ग्रेजुएशन सेरेमनी समारोह में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति के क्रम में शिक्षिका सोनल सिंह सेंगर के निर्देशन में सर्वप्रथम यूकेजी डेफोडिल ग्रुप के बच्चों ने देवा श्री गणेशा सॉन्ग पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। शिक्षिका ऋतु वर्मा के निर्देशन में यूकेजी ट्यूलिप विजकिड बलराम सिंह ब्रांच के नर्सरी के बच्चों ने ग्रुप ने ग्रेजुएशन वॉक सम्पन्न की।
विजकिड प्री नर्सरी बलराम सिंह ब्रांच के बच्चों ने अमिताभ बच्चन के मिक्स गानों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसी क्रम में एलकेजी ट्यूलिप ग्रुप ने कश्मीरी गाने बूमरो बूमरो पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।यूकेजी लोटस ग्रुप ने ऋचा अग्निहोत्री के निर्देशन में देशभक्ति के सॉन्ग पर आकर्षक प्रस्तुति दी।अगले क्रम में अमीषा जादौन के निर्देशन में यूकेजी रोज ग्रुप के बच्चों ने ग्रेजुएशन वॉक सम्पन्न की।
ऋतु वर्मा के निर्देशन में यूकेजी ट्यूलिप ग्रुप ने रेट्रो सॉन्ग पर मनमोहक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी।अगले क्रम में विजिकिड फ्रेंड्स कॉलोनी के बच्चों ने जिंदगी एक सफर है सुहाना गाने पर खूब मस्ती करते हुए अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी। शिक्षिका काजल के निर्देशन में डीपीएस नर्सरी के बच्चों ने इट्स मैजिक सॉन्ग पर जादू के रूप में आकर सबको खूब हंसाया।अगले क्रम में सोनल सिंह सेंगर के निर्देशन में यूकेजी डेफोडिल के बच्चों ने शानदार ग्रेजुएशन वॉक प्रस्तुत की।
विजकिड नर्सरी बलराम सिंह चौराहा ब्रांच के बच्चों ने न मांगू सोना चांदी गाने पर मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं कंचन तिवारी के निर्देशन में वो है अलबेला मद नैनो वाला वो कृष्णा है के गाने पर प्रस्तुति देकर मंच से मथुरा वृंदावन जैसा ही दृश्य बना दिया।इसी क्रम ने ऋचा अग्निहोत्री के निर्देशन में यूकेजी लोटस ग्रुप ने ग्रेजुएशन वॉक प्रस्तुत की।अगले क्रम में यूकेजी रोज ग्रुप ने अमीषा जादौन के निर्देशन में छोटे छोटे शहरों से गाने पर प्रस्तुति देकर अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल,अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज इटावा,असरा अहमद,प्रिंसिपल संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल भिंड श्रीमती गीतू रेडू,चीफ एडमिन डीपीएस डॉ सीमा त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं।मंच का सफल संचालन क्लास 11 की माही यादव एवं क्लास 9 की संस्कृति सिंह ने किया। अंत में शिक्षिका ऋतु वर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय आगमन पर विशेष आभार प्रकट किया गया।





