Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeHealthबच्चों के पेट में हैं कीड़े? आजमाएं ये सुरक्षित घरेलू उपाय, बिना...

बच्चों के पेट में हैं कीड़े? आजमाएं ये सुरक्षित घरेलू उपाय, बिना साइड इफेक्ट मिलेगा तुरंत आराम

पेट में कीड़े होना खासकर बच्चों में आम समस्या है, जो गंदगी, अनहेल्दी खानपान या कमजोर पाचन के कारण होती है। इससे पेट दर्द, भूख न लगना, दस्त और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद असरदार माने जाते हैं। ये नुस्खे कीड़ों को खत्म करने के साथ पाचन को सुधारते हैं और शरीर को अंदर से साफ रखते हैं।

बदलती हुई लाइफ स्टाइल, अनहेल्दी फूड्स और गंदे हाथों से खाना खाने की आदतों के चलते पेट में कीड़े होना आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। खासकर बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं क्योंकि वे मिट्टी, गंदे पानी या खुले में खेलने के दौरान कीटाणुओं के संपर्क में जल्दी आ जाते हैं।

पेट में कीड़े होने पर भूख कम लगना, पेट दर्द, दस्त, गुदा में खुजली, चिड़चिड़ापन और नींद में दांत पीसने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो ये कीड़े शरीर से पोषक तत्वों को चुराकर कमजोरी और अन्य बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हालांकि इसके लिए दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी बेहद प्रभावी माने जाते हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में

कच्चा लहसुन

लहसुन में एंटीपैरासिटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। रोज सुबह खाली पेट 2-3 कली कच्चा लहसुन चबाने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं और पाचन क्रिया भी सुधरती है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में कुकुर्बिटिन नामक तत्व होता है जो कीड़ों को कमजोर करता है। इन्हें पीसकर शहद में मिलाकर रोज सुबह खाएं। यह खासकर टेपवॉर्म के लिए असरदार है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी एक पॉवरफुल एंटीबैक्टीरियल के रूप माना जाता है। रात में सोने से पहले गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से आंतों में मौजूद कीड़े मर जाते हैं और पेट साफ रहता है।

अजवाइन और गुड़

अजवाइन और गुड़ का कॉम्बिनेशन पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए बेहद फायदेमंद है। सुबह खाली पेट एक चम्मच अजवाइन को गुड़ के साथ चबाकर खाएं।

नीम की पत्तियां

नीम का कड़वा स्वाद कीड़ों के लिए जहर के समान होता है। 4-5 नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर रोज सुबह लें।

पपीते के बीज

पपीते के बीज में पपेन एंजाइम होता है, जो आंतों से कीड़ों को बाहर निकालने में मदद करता है। बीजों को सुखाकर पीस लें और एक चम्मच शहद के साथ लें।

नारियल और नारियल तेल

नारियल में प्राकृतिक कीटाणुनाशक गुण होते हैं। सुबह एक चम्मच नारियल का तेल या नारियल का पानी पीने से कीड़े दूर रहते हैं।

अनार का रस

अनार का रस खून बढ़ाने के साथ-साथ पेट के कीड़ों को भी समाप्त करता है। इसमें मौजूद एल्कलॉइड तत्व परजीवियों को कमजोर करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular