HomeMarqueeडी एम एस पी ने किया शिवालयों का निरीक्षण

डी एम एस पी ने किया शिवालयों का निरीक्षण

जिलाधिका पुलिस अधीक्षक  द्वारा आगामी महाशिवरात्रि के दृष्टिगत शिवालयों का किया गया निरीक्षण।संभल अवधनामा  जिलाधिकारी   डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया व श्पुलिस अधीक्षक
कृष्ण कुमार द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शिवालयों व जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं तथा कांवड़ यात्रा को लेकर थाना बहजोई क्षेत्रान्तर्गत गांव सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव व थाना कुढ़फतेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बेरनी शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया तथा तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर में साफ सफाई रखने, सीसीटीवी कैमरे व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने, श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश के लिए पर्याप्त बेरिंकेडिंग की व्यवस्था किए जाने एवं कांवड़ियों के लिये की जाने वाली व्यवस्था तथा इसके अतिरिक्त पेयजल आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी चन्दौसी, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular