Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurडीएम-एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण

डीएम-एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी- कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की बैरकों का निरीक्षण किया। डीएम ने जेल प्रशासन को अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैय्या कराएं। डीएम-एसपी ने सभी बैरकों में प्रवेश करके गहनता के साथ जांच-पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिला। डीएम ने मुकम्मल साफ-सफाई के साथ ही सभी बैरकों में सतत निगरानी का भी निर्देश दिया। डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना, खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की, जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। डीएम एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, केके पांडेय, केपी सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमारी, चिकित्सक डॉ. दीपांकर रावत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular