HomeMarqueeडीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

 

अवधनामा संवाददाता

फिरोजाबाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना शिकोहाबाद में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुना। अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण के दिशा- निर्देश दिए। शनिवार को थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रवि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने थाने पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की। थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी शिव ध्यान पांडे, क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार एव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग को उसके समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पूर्व में आई कुछ भूमि विवाद की शिकायतें जिनका निस्तारण नहीं हो पाया है। उनके समाधान के लिए कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का जल्द से निपटारा करा दिया जाए। थाना समाधान दिवस के संबंध में थाना क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने की भी निर्देश दिए गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular