महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का डीएम एसपी ने किया माल्यार्पण

0
260
उरई(जालौन)। आस्था के महासंगम त्रिवेणी के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं का जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने मल्यार्पण कर शुभकामनाएं अर्पित की।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने रेलवे स्टेशन पर कुम्भ मेला में जा रहे श्रद्धालुओं को माला पहना कर स्वागत किया और उनकी सुखद यात्रा की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि कुम्भ मेला भारतीय संस्कृति और आस्था का अद्वितीय पर्व है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कुम्भ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह सहित रेलवे स्टेशन के अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here