Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

अवधनामा संवाददाता

जौनपुर ।देश भर में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली की भांति मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में आज रामोत्सव से पहले जनपद में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं सफाई करते हुए अन्य को भी साफ-सफाई हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार व कार्यालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से 22 जनवरी को दीपाली की तरह घरों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि को स्वच्छ करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular