Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeकलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का डीएम ने किया निरीक्षण

कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का डीएम ने किया निरीक्षण

गुणवत्ता, समयबद्धता और संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित परियोजना प्रबंधक से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि लगभग 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें हॉल के अतिरिक्त शौचालय, सड़क एवं अन्य सहायक कार्य भी सम्मिलित हैं।

जिलाधिकारी ने निर्माण संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हो सके। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सरियों के रासायनिक उपचार को सुनिश्चित कराने, गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने तथा सभी मानकों के पूर्ण पालन के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना स्थल से होकर गुजर रहे विद्युत तार को शीघ्र स्थानांतरित कराने को कहा, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा अवगत कराया गया कि इस परियोजना की कुल लागत लगभग 15 करोड़ 16 लाख रुपये है, निर्माण कार्य दिसंबर माह से प्रारंभ हो चुका है तथा इसकी प्रस्तावित समाप्ति तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल श्री चौथीराम, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular