जिलाधिकारी ने बड़हर घाट गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण
बांसी सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण रविवार को जिलाअधिकारी डा राजा गणपति आर ने पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर व प्राथमिक विद्यालय बड़हर घाट, विकास खण्ड बांसी में पहुंचकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से फार्म 6 नए मतदाता का नाम जोड़ने के बारे में जानकारी प्राप्त किया ।तत्पश्चात जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में जिन मतदाताओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाए। इसके अलावा जिन महिलाओं की शादी हो गई है अथवा जिनकी मृत्यु हो गई है उनका नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फार्म भराकर जमा कराए। जिलाअधिकारी ने एस डी एम,सम्बन्धित लेखपाल व सुपरवाइजर को निर्देश देते हुए कहा कि बूथों पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करे।
जिलाधिकारी ने बड़हर घाट गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर, उठान रजिस्टर का मिलान किया । रजिस्टर में बीच-बीच में अंगूठा नही लगा था तथा सभी अंगूठे एक जैसे ही थे। जिलाधिकारी ने एस डी एम बांसी प्रदीप कुमार यादव को निर्देश दिया कि वितरण रजिस्टर का जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए। अगले माह से अन्नपूर्णा भवन में राशन वितरण कराने का निर्देश दिया।





