बैठक में राजस्व वसूली को बढ़ाने पर दिया जोर
महोबा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व कार्यों व वादो की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को शासन के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली कर रजिस्ट्रेशन बढाने के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कर करेत्तर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित करों के लक्ष्यों की पूर्ति करना सुनिश्चित करें साथ ही डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, एआरटीओ, खनिज अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करने तथा रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जिले की सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दुकानों का अग्रीमेंट कराकर ही किराये पर दें तथा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करना सुनिश्चित करें।
मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी नें विद्युत विभाग को वसूली का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अभियान चला कर वसूली करने के निर्देश दिए, इसके अतिरिक्त सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारिओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने विभागों की वसूली शासन के दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत कराएं और इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीला हवाल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज, उप जिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडेय तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज की अध्यक्षता में राजस्व कार्यक्रमों की कलैक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजस्व प्रशासन सम्बन्धी कार्यों में रिट याचिकाओं में प्रतिशपथ पत्र, इन्स्ट्रक्शन दाखिल किये जाने एवं न्यायालय के आदेशानुसार प्रत्यावेदनों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति, राजस्व वाद, अतिक्रमण एवं नजूल, संग्रह, पट्टा आवंटन, आडिट सम्बन्धी कार्य, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, आय, जाति प्रमाण पत्रों की फीडिंग, जन सूचना अध्यादेश के कार्य, अतिवृष्टि एवं जल भराव से दैवी आपदा कार्यो की समीक्षा आदि की समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उ
न्होंने सभी उपजिलाधिकारीओं को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों में सुनवाई कर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा तहसील स्तर पर पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाए। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे, उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





