Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeखड्डा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव महादेव का डीएम और एसपी ने...

खड्डा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव महादेव का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

 

अवधनामा संवाददाता

बाढ़ से बचाव हेतु एसडीएम व प्रधान से ली जानकारी
बाढ़ विभीषिका से निपटने के लिए हर तरह से तैयार रहने का दिया निर्देश
कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा मंगलवार को खड्डा तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव महादेवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ बचाव हेतु शेल्टर होम, कम्युनिटी किचन की व्यवस्था, सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने ग्राम प्रधान से बातचीत के क्रम में यह पूछा कि पिछले वर्ष कितने घर बाढ़ से प्रभावित हुए थे। शेल्टर होम में कितने लोगों को रहने की क्षमता होगी। उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह से उन्होनें पूछा कि कहां-कहां पानी आ चुका है। कितनी नावों की व्यवस्था की जा चुकी है। इस क्रम में अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह से बांधों की स्थिति की भी जानकारी उन्होंने ली।
जिलाधिकारी ने कटान का निरीक्षण किया इस क्रम में पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कटान कम करने के लिए विभाग द्वारा पहले से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी जलभराव की स्थिति को लेकर प्रशासन तैयार है। आपदा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा आवश्यकतानुसार बाढ़ बचाव हेतु और भी तैयारियां आगे की जाएंगी। रेता क्षेत्र के गांव में पानी अंदर घुस जाने को लेकर उन्होंने बताया कि उन क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था की गई है, कम्युनिटी किचन शुरू किया जाएगा तथा बाढ़ बचाव हेतु आवश्यक सामग्री की पहले से व्यवस्था कर ली गई है। इस क्रम में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र हेतु एक नायब तहसीलदार की पोस्टिंग स्थाई तौर पर उक्त स्थल पर कर दी गई है तथा एसडीआरएफ की टीम को भी स्थाई तौर पर लगाया जा रहा है।
बाढ़ की विभीषिका से ग्रामीणों को बचाने के लिए बचाव कार्यों के संबंध में उन्होंने कहा कि बांध को सुरक्षित रखने संबंधी सभी कार्य पूरे हो चुके हैं।  स्वास्थ्य की सुविधाओं को लेकर मेडिकल टीम लगी है तथा नगरपालिका व नगर पंचायत को एक-एक मोबाइल एंबुलेंस मुहैया करवाए गए हैं। उक्त स्थल हेतु डॉक्टर की तैनाती की गई है तथा पशु डॉक्टर  को भी तैनात किया गया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह, तहसीलदार खड्डा व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular