HomeUttar PradeshHamirpurपुलिस भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, निष्पक्षता के दिए निर्देश

पुलिस भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, निष्पक्षता के दिए निर्देश

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर तैनात कार्मिकों एवं पुलिस बल को परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शासन एवं भर्ती बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा परीक्षा की पवित्रता को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों में प्रतिबंधित एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular