भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली टीम बन गई हैं जिसने तीन बार ट्रॉफी जीती और पांचवीं बार फाइनल खेला। भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल हो गया। क्रिकेट फैंस ने पटाखें फोड़कर जीत का जश्न मनाया। भारत में होली से पहले दीवाली का माहौल देखने को मिला। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।
रोहित शर्मा की कप्तानी पारी श्रेयस अय्यर अक्षर पटेल केएल राहुल और कुलदीप यादव के सामूहिक प्रयास की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है जबकि रोहित ने बतौर कप्तान लगातार दूसरी ICC ट्रॉफी अपने नाम की है। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
भारत की जीत के बाद फैंस की जश्न की तस्वीरें-
प्रयागराज में क्रिकेट फैंस ने जीत पर जमकर जश्न मनाया।
लखनऊ में फैंस ने सड़कों पर पटाखे जलाए और भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।
भारत की जीत पर गली-मुहल्लों में जश्न का माहौल।
भारत के चैंपियन बनने के बाद नन्हें फैंस ने भी जमकर जश्न मनाया। सभी ने टीम को बधाई दी।
भारत में होली से पहले दीवाली जैसा माहौल दिखा। फैंस ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।
न्यूजीलैंड को हराने के बाद मैच देख रहे फैंस घरों से बाहर निकले और डांस किया।
भारतीय फैंस ने चौराहों पर निकल कर भारतीय तिरंगा लहराया और टीम को चैंपियंस ट्रॉफी की जीती की बधाई दी। युवाओं ने रोड शो निकाला।