गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, डीएफओ विकास यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, पीडब्ल्यूडी नोडल अधिकारी ए.के. सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।





