Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमण्डलायुक्त ने धौर्रा क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरिक्षण

मण्डलायुक्त ने धौर्रा क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरिक्षण

 

अवधनामा संवाददाता

निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें कार्यदायी संस्थायें : मण्डलायुक्त
 
ललितपुर। मण्डलायुक्त झांसी संजय गोयल ने धौर्रा क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय एवं धौर्रा-बालाबेहट वॉटर फिल्टर प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मण्डलायुक्त सर्वप्रथम अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा पहुंचे, यह विद्यालय श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए बनाया जा रहा है। इसका कार्य पीडब्ल्यूडी भवन विंग झांसी द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना का कार्य मार्च 2021 से प्रारंभ हुआ था, जो अक्टूबर 2022 तक पूर्ण होना है। विद्यालय की क्षमता 1000 छात्रों की है, जिसमें 500 छात्र एवं 500 छात्राएं शामिल हैं। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 66.66 करोड़ है, जिसमें से 40 करोड़ की धनराशि आवंटित हो चुकी है तथा परियोजना पर 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मौके पर मण्डलायुक्त ने परियोजना के साइट प्लान का भी अवलोकन किया तथा निर्देश दिये कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। इसके उपरान्त मण्डलायुक्त ने धौरा-बालाबेहट वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर प्र.अधि.अभि.जल निगम द्वारा बताया गया कि इस प्लांट का कार्य अगस्त 2021 प्रारंभ हुआ था, जो दिसम्बर 2022 में पूर्ण किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्लांट के पूर्ण होने से आसपास के 59 ग्राम आच्छादित होंगे। मौके पर कार्य में बहुत ही धीमी प्रगति पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को अविलम्ब श्रमिकों की दुगनी कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, अधि.अभि.जल निगम, सहा.अभि.लोनिवि नवनीत सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular