Wednesday, April 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurडीएम को प्रशस्ति पत्र सम्मान मिलने पर जनपदीय अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

डीएम को प्रशस्ति पत्र सम्मान मिलने पर जनपदीय अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी. जनपद में अवैध खननध्परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उप्र की सचिव डॉण्रोशन जैकब ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। लखनऊ में हुए सम्मान कार्यक्रम में यह प्रशस्ति पत्र डीएम की तरफ से जिला खनन अधिकारी ने प्राप्त किया।डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वच्छ एवं पारदर्शी खनन प्रशासन हेतु सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने एवं अवैध खनन परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली को एक छतरी के नीचे लाते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उप्र द्वारा ष्माइंन मित्रष् पोर्टल विकसित किया गया हैए जिसे भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ई.गवर्नेंस पुरस्कार 2022 स्वर्ण प्रदान किया गया है।भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उप्र की सचिव डॉण्रोशन जैकब ने बताया कि माइन मित्र तथा खनन विभाग द्वारा विभिन्न सेवाओं को प्रदान करने में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की महती भूमिका है। ध्यातव्य है कि गत माह माइन मित्र की फ्लैगशिप सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा भी प्राप्त किया जा सकता है। जनपद स्तर पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किए गए नेतृत्व एवं सतत पर्यवेक्षण से ही माइंन मित्र एक जन उपयोगी पोर्टल बन पायाए जिसके लिए सचिव ने डीएम को हार्दिक बधाई ज्ञापित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि डीएम के सतत प्रयासों से यह पोर्टल और सुगमए सरल एवं जनसामान्य हेतु अधिक उपयोगी हो पाएगा। आपके बहुमूल्य सुझावों का सदैव स्वागत है। प्रशस्ति पत्र व सम्मान के प्रति डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सचिव डॉण्रोशन जैकब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि शासन एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के मंशानुरूप माइंन मित्र पोर्टल के सुचारू रूप से प्रभावी क्रियाशीलता पर बल दिया जाएगा तथा जनपद में अवैध खननध्परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कड़ी कार्रवाई की जाएगी।भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को प्रशस्ति पत्र व सम्मान मिलने पर सीडीओ अनिल कुमार सिंहए एडीएम संजय कुमार सिंहए सहित सभी अधिकारियों ने डीएम को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular