HomeUttar PradeshLalitpurजिलाधिकारी ने ग्राम समूह पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ग्राम समूह पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण

 

अवधनामा संवाददाता

श्रमिक बढ़ाकर तेजी से कार्य करने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने मड़ावरा, सुकुलगुवा व सौजना ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट व इंटैक वैल का निरीक्षण किया। मड़ावरा ग्राम सूमह पेयजल योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम रोहिणी बांध स्थित इंटैक वैल व हंसरी ग्राम स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर प्र.अधि.अभि. जल निगम द्वारा बताया गया कि परियोजना का कार्य दिसम्बर 2020 में प्रारंभ हुआ था, जो दिसम्बर 2022 में पूर्ण किया जाना है। परियोजना पर अब तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। परियोजना के पूर्ण होने से 17 ग्राम लाभान्तिव होंगे। मौके पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने सुकुलगुंवा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत रोहिणी बांध स्थित इंटैक वैल व वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर प्र.अधि.अभि.जल निगम द्वारा बताया गया कि परियोजना का कार्य दिसम्बर 2020 में प्रारंभ हुआ था, जो दिसम्बर 2022 में पूर्ण किया जाना है। परियोजना पर अब तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। परियोजना के पूर्ण होने से 16 ग्राम लाभान्वित होंगे। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पेयजल समस्या का शीघ्रातिशीघ्र निदान करने हेतु परियोजना का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सकें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सौजना ग्राम समूह पेयजल परियोजना के अंतर्गत जमरार बांध के समीप स्थित इंटैक वैल व वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर प्र0 अधि0अभि0 जल निगम द्वारा बताया गया कि इस परियोजना से 31 ग्राम आच्छादित हैं, परियोजना का कार्य दिसम्बर 2020 में प्रारंभ हुआ था, जो दिसम्बर 2022 में पूर्ण किया जाना है। परियोजना पर अब तक लगभग 60: कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। यहां पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करें, साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में मानक का ध्यान रखा जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular