Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiजिलाधिकारी ने किया मंडी परिसर का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया मंडी परिसर का निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

हरदोई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतगणना स्थल बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज मंडी परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के सभी मानकों का ध्यान रखा जाये। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की उपयुक्त व्यवस्था की जाये। रिकार्डिंग की उचित व्यवस्था की जाये। सभी स्थानों पर विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये। मरम्मत के अवशेष कार्य जल्द पूरे किये जाएं। आवश्यक समतलीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाये। साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाये। बैरीकैडिंग का कार्य ससमय कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular