Friday, October 31, 2025
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने बृहद गौशाला का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बृहद गौशाला का किया निरीक्षण

शोहरतगढ़़ सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा बृहद गौशाला, धनगढ़िया, विकास खण्ड शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में 167 गौवंश थे जो क्षमता से बहुत कम था। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। पीने के पानी के उपर शेड नही था शेड बनवाने का निर्देश दिया। सोलर खराब था जिसे बनवाने का निर्देश दिया गया। भूसा रजिस्टर को मांगने पर रजिस्टर केन्द्र पर नही रखा था, बताया गया कि रजिस्टर सचिव के घर पर है जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिव को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नेपियन घास को बोने के लिए निर्देश दिया। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए गौवंश हेतु तिरपाल एवं अन्य व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गौवंश के लिए हरा चारा, भूसा, पशुआहार की व्यवस्था होनी चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular