Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि नजदीक, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जा रही हैं, जिसकी समय-सीमा समाप्त होने में अब केवल चार दिन शेष हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि शेष अवधि में अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों के संशोधन हेतु सहयोग करें। जिलाधिकारी ने बताया कि 05 फरवरी 2026 (गुरुवार) को विशेष अभियान तिथि निर्धारित की गई है। इस दिन जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बीएलओ द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा तथा गणना चरण में अनुपस्थित, मृतक, दोहरी प्रविष्टि, अनट्रेस्ड एवं स्थानांतरित मतदाताओं की सूची भी आमजन को पढ़कर सुनाई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि का समय से सुधार किया जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक फार्म-6 एवं फार्म-8 भरवाकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य निर्वाचन नामावलियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular