Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurपाॅलीथीन कलेक्शन अभियान चलाने के जिलाधिकारी नें दिये निर्देश

पाॅलीथीन कलेक्शन अभियान चलाने के जिलाधिकारी नें दिये निर्देश

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

हमीरपुर :शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शत प्रतिशत अन्ना गौवंशो को गौशालाओ में संरक्षित किया जाय एउन्हें किसी भी दशा में सड़कों पर खुला में न छोड़ा जाय। गौशालाओ में चाराए पानी एभूसा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। प्राइवेट लोगो के अन्ना ध् सड़को में घूमने वाले पशुओं को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़कर उन्हें गौशालाओ में रखा जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रकार के पेंशन लाभार्थियों यथा विधवाए दिव्यांगए वृध्दावस्था के आधार सीडिंग कराए जाय। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत समय से लाभार्थियों को राशन बांटा जाए तथा रिक्त दुकानों का समय से व्यवस्थापन किया जाएए लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार सीड कराया जाय। पेंशन के पेंडिंग प्रकरणों का तत्काल सत्यापन कर लाभार्थियों को इससे लाभान्वित किया जाए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सामुदायिक शौचालय क्रियाशील एवं जियोटैग होने चाहिए। सामुदायिक शौचालय किसी भी दशा में बन्द नही होने चाहिए। कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाए तथा इसके एक्टिवेशन का कार्य नियमित रूप से किया जाय एकोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे । नई सड़कों का निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए । क्षतिग्रस्त सड़को को दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्राप्त शिकायतोंध् आवेदनों की पेंडेंसी शीघ्र निस्तारित करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।इस मौके पर जननी सुरक्षा योजनाए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एटीकाकरण ए102 एंबुलेंस सेवा तथा 108 एंबुलेंस सेवा के रिस्पांस टाइम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए ।
उन्होंने कृषि सिंचाई योजना एप्रधानमंत्री आवास योजना एकौशल विकास मिशन एस्वरोजगार संबंधित योजनाओए ओडीओपी एप्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में पाॅलीथीन कलेक्शन अभियान चलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होने ने पाॅलीथीन कलेक्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular