Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु की...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिनका एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये हैं, उनसे सम्पर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान करायें तथा ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करे।

जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना, हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करायें। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो का संबधित विभाग को निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी प्रोजेक्ट लेता है उसकी सब्सिडी समय से उसके बैंक खाते में प्रेषित कराये। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जपपद एक उत्पाद आदि के संबध में व्यापारियों की समस्याओ को सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, लीड बैक अधिकारी आरके सिन्हा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत व अन्य सम्बंधित अधिकारी तथा व्यापारियों आदि की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular