Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला स्तरीय पदाधिकारियों की हुयी घोषणा

जिला स्तरीय पदाधिकारियों की हुयी घोषणा

अवधनामा संवाददाता
अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) की बैठक संपन्न
 
ललितपुर। गांधीनगर स्थित चंडी माता मंदिर धर्मशाला में अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) ललितपुर द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अमित करोसिया, मण्डल महासचिव अजय झाझोट व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा बाल्मीकि ने की। जिनके निर्देशन में जिला अध्यक्ष रजनीश सफेरा द्वारा जिला स्तरीय संघ के पदाधिकारियों को मनोतित किया गया। जिसमें सभी मनोतित पदाधिकारियों को तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। सभी मनोतित पदाधिकारियों में मुख्य रूप से जिला बरिष्ठ सलाहकार राजेश रजक, जिला महासचिव अमित खरे, जिला उपाध्यक्ष सनी बाबरा, जिला सचिव अमरदीप नरवारे, जिला सचिव राहुल घावरी, जिला संगठन मंत्री छोटेलाल बाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश सफेरा, जिला सूचना मंत्री देवेन्द्र नरवारे, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक करोसिया, जिला प्रचार मंत्री अनिल बैचेन, जिला व्यवस्था मंत्री कल्लन बाल्मीकि, सदस्यगण,रविन्द्र बांगरेले, कालीचरण बाल्मीकि, धर्मेन्द्र बाल्मीकि, राजुल महरौलिया, साहिल करोसिया, राजेश झाबा भोपाली, मनीष करोसिया, प्रदीप धौलपुरिया, बृजेन्द्र चौहान, सारांश करोसिया, देव बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव अमित खरे ने किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular