Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeItawaजरुरत के उपकरण मिलने पर दिव्यांग बच्चे नजर आये खुश

जरुरत के उपकरण मिलने पर दिव्यांग बच्चे नजर आये खुश

इटवा बीआरसी में सांसद व नेता प्रतिपक्ष ने बांटे उपकरण

इटवा सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग समेकित शिक्षा द्वारा आयोजित विशिष्ट उपकरण वितरण कार्यक्रम 2025 का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र बांसी परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल व नेता प्रतिपक्ष ने दिव्यांग बच्चों में ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, ब्रेल किट, सीपी चेयर, कान की मशीन आदि का वितरण किया। जरुरत के उपकरण मिलने पर दिव्यांग बच्चे खुश नजर आए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी सरकार दे रही है। सरकार बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान जिला अधिकारी शिवरणप्पा ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए लगातार ट्राई साइकिलें व अन्य सहायक उपकरण प्रदान कर रही। सरकार ने तमाम योजनाएं संचालित कर रखी है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस दौरान विभागीय सहित तमाम बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular