Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeMarqueeभदैया क्षेत्र के पन्नाटिकारी में नाली जाम होने से गांव की सड़को...

भदैया क्षेत्र के पन्नाटिकारी में नाली जाम होने से गांव की सड़को पर बह रहा गंदा पानी–

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर,भदैया।ब्लॉक क्षेत्र कें अंतर्गत कामतागंज के पन्नाटिकारी ग्राम सभा के घरों के गंदे पानी  की निकासी के लिए ग्राम सभा की सड़को के बीचों बीच नाली बनाई गई है। इसके बावजूद ग्राम सभा के सफाई कर्मचारीयों की लापरवाही से नाली जाम हो गई हैं। जिससे घरों को गंदा पानी अब ग्राम सभा की सड़को पर बह रहा है। वही पन्नाटिकारी ग्राम सभा में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। वहां आने-जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पन्नाटिकारी के ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से लेकर एडीओ पंचायत के पास शिकायती पत्र देकर नाली की सफाई करने की मांग की गई। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।सड़को के बीचोंबीच नाली बनाई गई है। इसके बावजूद ग्राम सभा की सड़को पर पानी बह रहा है। गंदे पानी से उठने वाले दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular