Tuesday, March 3, 2026
spot_img
Homekhushinagarनगर प्रशासन की लापरवाही से कप्तानगंज में सड़क पर बह रहा गंदा...

नगर प्रशासन की लापरवाही से कप्तानगंज में सड़क पर बह रहा गंदा पानी

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा शुक्रवार को कप्तानगंज स्थित सुभाष नगर नाला व सुभाष चौक का निरीक्षण किया गया। नेशनल हाइवे 730 पर स्थित नाला जलजमाव की समस्या से ग्रस्त रहता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ साथ यातायात भी प्रभावित होता है। आस पास के लोगो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात की स्थिति में सड़कों पर पानी की स्थिति बनी रहती है। सुभाष चौक पर जीर्ण सड़कों का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। टूटी सड़को के कारण बारिश में जल जमाव की समस्या उत्पन्न होती है तथा आवागमन भी बाधित होता है।
इसी के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा लगातार हो रही बारिश में भी उक्त नाले का व सुभाष चौक के आस पास की सड़कों का निरीक्षण किया गया। नाले के निरीक्षण के क्रम में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी महोदय को नाले के बारे में विस्तार से बताया गया। उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं व जलजमाव के कारण के बारे में भी उन्होंने जिलाधिकारी को बताया। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज द्वारा बड़े नाले के ढाल (स्लोप) संबंधित जानकारी भी जिलाधिकारी को विस्तार से बताया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में लोगों को हो रही समस्याओं के दृष्टिगत तथा सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बने रहने के कारण नाला निर्माण व सड़क निर्माण कार्यों  हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी भी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular