पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा, राजेश एस. ने सोमवार को परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों और SIU/LIU प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी मोहर्रम त्योहार को सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।DIG ने अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों और प्रारम्भिक जांचों का शीघ्र निस्तारण करने, लूट, चोरी, और टप्पेबाजी की घटनाओं का त्वरित अनावरण करने, साथ ही IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मिशन शक्ति फेज-5.0, साइबर अपराध, पोक्सो, और महिला अपराध से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देने, ऑपरेशन त्रिनेत्र/दृष्टि, और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। हत्या, लूट, और टप्पेबाजी जैसे गंभीर अपराधों के शीघ्र अनावरण और लंबित विभागीय जांचों को पूरा करने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. दीक्षा शर्मा, और पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।स्थानीय प्रशासन और पुलिस के इस सक्रिय रुख से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।





