Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeEntertainmentAkshay kumar के स्टंट को हॉलीवुड स्टार Tom Cruise ने किया कॉपी?...

Akshay kumar के स्टंट को हॉलीवुड स्टार Tom Cruise ने किया कॉपी? सोशल मीडिया पर फैंस ने दे दिया प्रूफ

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों में अपनी पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी मिशन इंपॉसिबल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के 8वे पार्ट ‘मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ का ट्रेलर रिलीज किया था। ट्रेलर में एक्टर कई खतरनाक स्टंट करते नजर आए थे। अब खबरें आ रही हैं कि हॉलीवुड स्टार ने अक्षय कुमार के स्टंट को कॉपी किया है।

टॉम क्रूज के फैंस इस वक्त उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया था। ट्रेलर में टॉम क्रूज अपने एक्शन वाले अंदाज में नजर आ रहे थे। एक्टर की हर फिल्म का हाइलाइट उनका एक स्टंट बनता है। ऐसे ही एक स्टंट को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। अक्षय कुमार के फैंस दावा कर रहे हैं कि ‘द फाइनल रेकनिंग’ में दिखाए एक स्टंट को उनकी पुरानी फिल्म से कॉपी किया गया है। 

टॉम क्रूज ने कॉपी किया अक्षय कुमार का स्टंट?

मिशन इंपॉसिबल 8 के ट्रेलर में टॉम एक प्लेन पर लटके नजर आते हैं। इस स्टंट को देख एक तरफ जहां टॉम के फैंस एक्साइटेड नजर आए तो वहीं अक्षय कुमार के फैंस ने ऐलान कर दिया कि ये स्टंट एक्टर कई साल पहले फिल्म में कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई हैं।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अक्षय कुमार के एक फैन ने लिखा, ‘अक्षय ने इसे कूल होने से पहले किया था और क्रूज से भी पहले’। वहीं, एक और यूजर ने बॉलीवुड स्टार को इस स्टंट के लिए टॉम क्रूज की इंस्पिरेशन बताया। बता दें कि अक्षय कुमार ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ में उड़ते हुए हवाई जहाज के ऊपर एक खतरनाक स्टंट किया था जो आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

1996 में शुरू हुआ था मिशन इंपॉसिबल का सफर

ट्रेलर में टॉम की बातों से अनुमान लगाया जा सकता है कि ये मिशन इंपॉसिबल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होने वाली है। इस एक्शन फ्रेंचाइजी की शुरुआत 28 साल पहले साल 1996 में हुई थी। फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि इसके एक के बाद एक कई पार्ट रिलीज किए गए। फ्रेंचाइजी की दूसरा पार्ट साल 2000 में आया था तो वहीं तीसरा 2005 में। चौथी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल छह साल के गैप पर 2011 में रिलीज की गई थी।

बताते चलें कि मिशन इंपॉसिबल में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी एक काम किया है। पांचवा पार्ट और छठा पार्ट 2015 और 2018 में रिलीज किया गया था। फिल्म का सातवां पार्ट पिछले साल 2023 में आया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे। फिल्म का आखिरी पार्ट ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ 23 मई 2025 को थिएटर में रिलीज किया जाने वाला है।

बताते चलें कि मिशन इंपॉसिबल में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी एक काम किया है। पांचवा पार्ट और छठा पार्ट 2015 और 2018 में रिलीज किया गया था। फिल्म का सातवां पार्ट पिछले साल 2023 में आया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे। फिल्म का आखिरी पार्ट ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ 23 मई 2025 को थिएटर में रिलीज किया जाने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular