Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeडायरिया रोको अभियान का हुआ आयोजन

डायरिया रोको अभियान का हुआ आयोजन

सहायक शोध अधिकारी मोहम्मद साकिब द्वारा डायेरिया रोको अभियान का किया गया उद्घाटन

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस एवं डायरिया रोको अभियान के उद्घाटन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के सहायक शोध अधिकारी मोहम्मद साकिब द्वारा डायेरिया रोको अभियान का उद्घाटन करते हुए सभी को बताया गया कि डायरिया रोग भारत में बीमारी और मृत्यु दर के प्रमुख कर्म में से एक बना हुआ है, डायरिया रोकथाम ही दस्त प्रबंधन की कुंजी है, डायरिया रोकथाम के लिए मुख्य गतिविधियों में से सुरक्षित पेयजल तक पहुंच, बेहतर स्वच्छता, साबुन और पानी से हाथ धोना, पर्याप्त पोषण जिसमें केवल स्तनपान और पूरक आहार सम्मिलित हो, अच्छे व्यक्तित्व और खाद्य स्वच्छता संक्रामक की रोकथाम और टीकाकरण के महत्व के बारे में जनता को जागरूक कियाl वही शोएब अख्तर बीएमसी यूनिसेफ द्वारा सभी गर्भवती माता को अपने स्वास्थ्य की जांच बराबर करने की सलाह देते हुए ध्यान रखने की बात कही गई और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर रेखा सिन्हा, डॉक्टर सलमा हामिद, चीफ फार्मासिस्ट राजू प्रसाद, सितारा देवी, संगीता देवी , शारदा,वंदना आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular