Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन पेड प्रिव्यू के साथ 145 करोड़ कमाए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी धुरंधर 2 की स्पीड अब बेकाबू हो गई है जिसे रोकना फिलहाल अभी तो नामुमकिन ही लग रहा है।
आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। वहीं इसका दूसरे दिन का कलेक्शन भी शानदार आए।
क्या है पार्ट 2 की कहानी?
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में एक भारतीय स्पाई की कहानी दिखाई गई है जो पाकिस्तान के सबसे खूंखार बदमाश रहमान डकैत के गैंग में सेंध लगाता है और उसे तहस-नहस कर देता है। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज हुआ और इसके रणवीर सिंह के हमजा बनने और फिर ल्यारी में कब्जे की कहानी दिखाई गई है।
भारत में कितना किया कलेक्शन?
वहीं फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। पहले दिन के कलेक्शन में अगर 43 करोड़ रुपये का पेड प्रिव्यू मिला लें तो फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 145 करोड़ रुपये रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये रहा।
वर्ल्डवाइड कितना रहा कलेक्शन?
वहीं अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 333.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें से 269.39 करोड़ इंडिया ग्रॉस और 64 करोड़ ओवरसीज से आया है।
फेस्टिवल वीक होने की वजह से फिल्म आने वाले सप्ताह में और मोमेंटम पकड़ेगी। उस हिसाब से ये कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर भारत में अपने पहले हफ्ते में 300 से 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से छू लेगी।
पांच भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
धुरंधर ने 840.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। उम्मीद है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर को पीछे छोड़ देगी। फिल्म में राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और दानिश इकबाल समेत कई एक्टर्स हैं, जिनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ को पैन इंडिया रिलीज किया। हिंदी समेत इसे पांच भाषाओं में भी रिलीज किया गया। हालांकि सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी बेल्ट से ही आया है।





