Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurश्रद्धालुओं की बस की खडे ट्रक से टक्कर, चालक की मौत, बीस...

श्रद्धालुओं की बस की खडे ट्रक से टक्कर, चालक की मौत, बीस घायल

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

मौदहा हमीरपुर। शनिवार सुबह हमीरपुर महोबा जनपद की सीमा से निकलने वाले बुण्देलखण्ड एक्सप्रेस सहित मौदहा कस्बे की सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया और लगातार घायलों के आने के चलते कुछ क्षणों के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया।इस भीषण सडक हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बीस से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं जिन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।जो एटा और हाथरस से चित्रकूट, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा पर निकले थे।
शनिवार की सुबह हमीरपुर महोबा जनपदों की सीमा से गुजरने वाले बुण्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में खन्ना के निकट एक्सप्रेस वे में खराब खडे ट्रक यूपी 83 सीटी 3538 में हाथरस और एटा से श्रद्धालुओं को लेकर चित्रकूट वाराणसी के रास्ते अयोध्या जा रही ट्रैब्लर मिनी बस यूपी 80 ईटी 9015 ने पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चालक प्रसाद सिंह (35)पुत्र बंगाली बाबू निवासी हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि राधिका वर्मा(12)पुत्री सोनी वर्मा, सोनू वर्मा(35)पुत्र ब्रजेंद्र पाल सिंह, आरती(33)पत्नी सोनू, केशव वर्मा(22)पुत्र सुनील वर्मा, लव वर्मा(12)पुत्र सोनू वर्मा, रौनक वर्मा(06)पुत्री सोनू वर्मा, सभी निवासी जलेसर जनपद एटा, आकांक्षा(27)अंकित वर्मा, माही वर्मा(06)अंकित वर्मा निवासी हाथरस, शम्भु वर्मा(58)विश्व नाथ,अमित महेश्वरी(30)विश्वनाथ, अंजली सोनी(22)पत्नी सुनील वर्मा निवासी गण सिकंदरा मऊ जनपद हाथरस, रनवीर(25)पुत्र पप्पू, निशांत(23)पुत्र मुकेश, रानी वर्मा(42)पत्नी मुकेश वर्मा, मुकेश वर्मा(45)पुत्र हजारीलाल, और अमित वर्मा(29)नरेश चंद्र निवासी गण हाथरस सिटी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें एम्बुलेंस और पुलिस की गाडियों के माध्यम से मौदहा कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से सभी घायलों को गंभीर चोंटे होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।जबकि कुछ घायलों को कानपुर मेडिकल कालेज भेजने की भी सूचना मिल रही है।जबकि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बस में सवार श्रृद्धालु सोनू ने बताया कि वह लोग चित्रकूट के रास्ते काशी जा रहे थे तभी बस का एक्सीडेंट हो गया लगभग सभी लोग घायल है।जिसमें चालक की मौत हो गई है।वहीं बुण्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में खन्ना टोल प्लाजा के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक के चारों पहिए जाम थे जो रात से खडा हुआ था और खडे ट्रक में बस ने पीछे से टक्कर मार दी है।जिसमें बाईस लोग सवार थे सभी घायल हो गए हैं।और एक की मौत हुई है।जबकि थाना प्रभारी खन्ना ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि मृतक के परिजन अभी आए नहीं है सभी घायलों को मौदहा और सदर अस्पताल के लिए भेजा गया है और घायलों का हाल लेने के लिए वह स्वयं सदर अस्पताल जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular