Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeInternationalदेविका माथुर को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया

देविका माथुर को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया

वॉशिंगटन डीसी। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के वेटेरंस सेल के ग्लोबल अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर की अनुशंसा पर देविका माथुर को उनके सक्रिय सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए फ्लोरिडा स्टेट (यूएसए) ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। ज्ञातव्य हो कि माथुर फ्लोरिडा में ही एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रबंधकीय पद पर कार्यरत हैं इसके बावजूद वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं।संस्था के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने श्रीमती माथुर को फ्लोरिडा स्टेट प्रेसिडेंट बनने पर बधाई देते हुए कहा कि कायस्थ समाज को ऐसे ही युवक युवतियों की जरूरत है जो देश विदेश में कायस्थ समाज को अपने प्रतिभा के बल पर हमेशा गौरवान्वित महसूस करवाता रहे।कायस्थ एक प्रबुद्ध समाज है और हमेशा देश दुनिया को रास्ता दिखाने का कार्य किया है।आज से ठीक एक सौ तीस साल पहले अमेरिका की धरती से कायस्थ शिरोमणि विवेकानंद जी ने पूरी दुनिया को भारतीय धर्म और अध्यात्म का शिक्षा दिया था और आज श्रीमती माथुर जैसे कई युवक-युवतियां अमेरिका सहित दुनिया के भिन्न-भिन्न देशों में अपने विवेक और कौशल के बलबूते कायस्थ समाज सहित अपने देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं। राजीव रंजन ने जोर देते हुए कहा कि विश्व कल्याण में चित्रांशो की भूमिका अहम है इसलिए भारत सहित दुनिया के अन्य देशों में भी कायस्थों ने जन कल्याण करते हुए अपना स्थान बनाया है।ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस अपने समाज के युवाओं के लिए हर स्तर पर कार्य कर रहा है ताकि अपने समाज के लोग चट्टानी एकता के साथ विश्व को एक नई दिशा प्रदान कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular