यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार! सेमीकंडक्टर नीति से जेवर एयरपोर्ट के विस्तार तक

0
66

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास योजनाओं को गति देने और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में सेमीकंडक्टर नीति और जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण समेत कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

इन प्रस्तावों के पारित होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश की संभावनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी नीति को लेकर सरकार का फोकस प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी विनिर्माण के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने पर माना जा रहा है।

वहीं, जेवर एयरपोर्ट के विस्तार से जुड़ा प्रस्ताव भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार से भविष्य में हवाई यातायात की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

कैबिनेट की बैठक में अन्य विभागों से जुड़े

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here