HomeMarqueeविकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत भाईं--

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत भाईं–

अवधनामा संवाददाता

दूबेपुर,सुल्तानपुर। विकास खंड दूबेपुर की ग्राम पंचायत भाई व अमेठा में रविवार को भारत संकल्प यात्रा पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डिंपल अखिलेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए जनहित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने ने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें लाभवानित करना है, जिसको देखते हुए जिले के हर एक पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लगाए गए स्टालों का अवलोकन विधायक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी एडीओ पंचायत दिनेश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव जयश्री, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम अवध यादव, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी प्रधान, ज्ञान प्रकाश यादव प्रधान, राम जतन यादव, मोबीन खान आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular