इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’की अध्यक्षता में विकसित भारत-जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत मैनपुरी लोकसभा की जसवंतनगर विधानसभा के बी.आर.सी.ग्राउंड में ‘कृषक/श्रमिक ग्राम चौपाल’का आयोजन किया गया।चौपाल का *शुभारंभ माँ शारदा,भाजपा के प्रेरणा पुंज पं.दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके हुआ।ग्राम चौपाल को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ज़ब किसी योजना में धांधली हो,भ्रष्टाचार हो तो उस योजना में मुलभुत परिवर्तन करना अति आवश्यक हो जाता हैं।
कांग्रेस द्वारा लायी गयी मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार चरम पर था।भाजपा सरकार भ्र्ष्टाचार ले प्रति जीरो टॉलरेंस की निती अपनाती हैं। मनरेगा के तहत 100 दिन काम मिलेगा कि नहीं मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं थी लेकिन विकसित भारत जी राम जी के तहत 125 दिन के काम की गारण्टी हैं।पहले काम हो जाने के बाद पेमेंट देने में भ्र्ष्टाचार होता लेकिन इस नयी योजना में 7 दिन में डीबीटी के माध्यम पेमेंट की गारंटी होंगी विलम्ब होने के स्थिति में ब्याज सहित पेमेंट किया जाएगा।
चौपाल को आगे सम्बोधित करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि गाँव को विकसित करके ही विकसित भारत बनाया जा सकता हैं।इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से गाँव को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।ग्राम चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद/विधायक रघुराज शाक्य ने कहा कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में “विकसित भारत:जी राम जी” पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि कृषि (बुवाई और कटाई)के समय में कृषि कार्यों हेतु श्रमिकों की कमी न होने पर इसके लिए 1 वर्ष में 60 दिवसों तक इस योजना अंतर्गत कार्य नहीं करवाए जाएंगे।ग्राम चौपाल को अपने समापन उद्बोधन में सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने आए हुए ग्रामीणों व श्रमिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह बिल मौजूद मनरेगा की जगह एक नए ग्रामीण रोजगार ढांचा लागू करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।ग्राम चौपाल का संचालन अभियान संयोजक व जिला मंत्री रजत चौधरी ने किया।
ग्राम चौपाल में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे,जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी,प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्याय शिव किशोर धनगर,अभियान सह-संयोजक सतेंद्र राजपूत,अवधेश चतुर्वेदी,उदयवीर दोहरे,जिला मंत्री जितेंद्र गौड़,राहुल राजपूत सहित जिला पदाधिकारी,ग्रामीण आंचल से छोटे किसान व श्रमिक उपस्थित रहे।





