Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम विकास आयुक्त कार्यालय के उपायुक्त ने किया जीरो पावर्टी सर्वे के...

ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय के उपायुक्त ने किया जीरो पावर्टी सर्वे के लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन

निर्धनतम परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान और अन्त्योदय राशन कार्ड

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत हुए रजिस्ट्रेशन और जीरो पावर्टी सर्वे के बाद पी एम आवास के लिए प्रस्तावित लाभार्थियों के स्थलीय सत्यापन का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय में तैनात उपायुक्त प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने गांवों में जाकर लाभार्थियों की पात्रता की जांच की।

जीरो पावर्टी सर्वे के अन्तर्गत चिंहित गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ने के साथ पक्के मकान भी दिए जाएंगे।

जंगल रामनगर और घोरहा में लाभार्थियों की संख्या अधिक मिलने पर गुरुवार को उपायुक्त मनरेगा ने गांवों में जाकर जीरो पावर्टी सर्वे में चिन्हित लाभार्थियों का सत्यापन किया।
मौके पर खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह और रतन सिंह के साथ ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular