Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeघने कोहरे ने ली 10 की जान, दर्जन भर से ज्यादा घायल

घने कोहरे ने ली 10 की जान, दर्जन भर से ज्यादा घायल

अवधनामा डेस्क

लखनऊ। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर सुबह सवेरे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ हुआ। ट्रक और बस की टक्कर में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। ये हादसा थाना कुंदरकी इलाक़े के हुसैनपुर पुलिया के करीब हुआ है। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। घायलों को मुरादाबाद और आस-पास के अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस बारे में सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से देख रहा है।

घायलों के समुचित इलाज के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दे दिये गए हैं। सभी घायलों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा मृतकों के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

उत्तर भारत में जनवरी के आखिर में भी कोहरे और ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर और कोहरा ठंड का सबब बना हुआ है।

कोहरे के कारण विजिबिलटी काफी कम दर्ज हो रही है, जिसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के अधिकतर इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं। जबकि, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular