Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeगन्ना मूल्य 450 रूपये घोषित करने की मांग को प्रदर्शन

गन्ना मूल्य 450 रूपये घोषित करने की मांग को प्रदर्शन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। गन्ना मूल्य घोषित किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत से जुड़े किसानों ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
आज भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ.विनय कुमार के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि विगत् वर्ष में जो 350 रूपये सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित किया है, जो गन्ना मूल्य की लागत से काफी कम है। गन्ना मूल्य 450 रूपये घोषित किया जाये। सरकार ने जो अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को निशुल्क बिजली देने का वायदा किया था, उसे पूरा किया जाये तथा किसानों को आवारा पशुओं से तत्काल निजात दिलायी जाये। किसानों के टयूबवैल पर लगाये जा रहे मीटरों के कार्य को तुरंत रोका जाये। सदन में एमएसपी लागू करने के लिए कानून को जल्द ही अमल में लाया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गन्ना मूल्य भुगतान 15 दिन में दिलाये जाने का वादा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है, इस वायदे को पूरा कराया जाये। इससे पूर्व किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी बैठक की और आगामी 8 मार्च को समस्याओं के निस्तारण न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, सुरेश प्रमुख, बबली कांबोज, विनीत जेहरा, रघुवीर सिंह, मुकेश तोमर, सुचित कुमार, रविंद्र काम्बोज, अरूण राणा, अनूप सिंह यादव, दुष्यंत त्यागी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता उमेश त्यागी और संचालन चौधरी जिले सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular