वाराणसी के दालमंडी में पीडब्ल्यूडी की चौथी कार्रवाई शुरू
भवन स्वामियों को 14 नवंबर तक खुद तोड़ने के लिए नोटिस दी गई थी
वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में शनिवार को अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। कार्रवाई से पहले ही इलाके में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल,पीएसी तथा नगर निगम की टीमों को तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही जगह-जगह पर बैरकटींग से रास्ता रोक दिया गया था। चौड़ीकरण की कार्रवाई से पहले भारी फोर्स की तैनात कर दी गई थी। फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
बताया गया कि,शनिवार दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए वीडीए ने अवैध घोषित पहले भवन को तोड़ा। इस दौरान नई सड़क और चौक थाने की ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया। दालमंडी की अधिसंख्य दुकानें भी बंद रहीं। नई सड़क की ओर स्थित पहले भवन को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ।
इस दौरान राहगीर खड़े होकर देख रहे थे। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने दालमंडी क्षेत्र के 12 भवनों को अवैध घोषित किया है। इनके भवन स्वामियों को 14 नवंबर तक खुद तोड़ने के लिए नोटिस दी गई थी, लेकिन किसी ने भवन नहीं तोड़ा। भारी फोर्स के मौजूदगी में वीडीए द्वारा चिन्हित 12 भवन में से पहले भवन पर कर्रवाई शुरू की गई। इसके साथ ही दुकानदारों को 10 मिनट के अंदर मकान खाली करने को बोला गया है।
इसके बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मची और कुछ खाली करने के लिए अपनें समान बटोरने लगे इस दौरान ड्रोन से निगरानी भी की गई। बता दें कि दालमंडी मार्ग का लगभग 221 करोड़ से चौड़ीकरण किया जाना है। 650 मीटर लम्बी यह सड़क 17.5 मीटर चौड़ी बनेगी। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। इनमें छह भवनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। तीन भवनों का ध्वस्तीकरण भी लगभग पूरा हो चुका है। उधर, वीडीए ने 12 भवनों को अवैध घोषित करते हुए इनके भवन स्वामियों को नोटिस देकर खुद तोड़ने के लिए 14 नवंबर तक का समय दिया था।





