Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurएसडीएम व पेशकार के स्थानांतरण की मांग तेज, 27 अप्रैल से क्रमिक...

एसडीएम व पेशकार के स्थानांतरण की मांग तेज, 27 अप्रैल से क्रमिक अनशन का ऐलान

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं उनके पेशकार के कथित व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध आंदोलन तेज हो गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने 27 अप्रैल से क्रमिक अनशन शुरू करने की घोषणा की है।

अधिवक्ता वरदानी प्रसाद ने जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मांगों के समर्थन में वह तहसील परिसर में अनशन पर बैठेंगे। उनका कहना है कि अधिकारियों के व्यवहार से अधिवक्ताओं और आम लोगों के साथ संवाद व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

बताया गया कि 30 मार्च 2026 को अधिवक्ता वरदानी प्रसाद के साथ पेशकार द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था। इस प्रकरण को लेकर बार संघ ने पूर्व में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय न होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी बनी हुई है।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो क्रमिक अनशन को आगे चलकर आमरण अनशन में भी परिवर्तित किया जा सकता है। आंदोलन की घोषणा के बाद तहसील परिसर में हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular