HomeUttar PradeshHamirpurगुंडा टैक्स मांगनें वाले खिलाफ शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

गुंडा टैक्स मांगनें वाले खिलाफ शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

अवधनामा संवाददाता

हमीरपुर- हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर कस्बा निवासी रज्जन शिवहरे पुत्र लल्लू प्रसाद ने जिलाधिकारी हमीरपुर को शिकायती पत्र देकर गुंडा टैक्स मांगने वाले दबंग पर कार्रवाई की मांग की है
सुमेरपुर कस्बा निवासी रज्जन शिवहरे ने जिला अधिकारी हमीरपुर को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कस्बा सुमेरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के किनारे वह अपनी जीविका चलाने के लिए अन्य दुकानदारों की तरह एक दुकान रखे हुए हैं विगत सप्ताह आई आंधी के दौरान उनका छप्पर उड़ गया था और वह अपनी दुकान की मरम्मत कर रहा था तभी कस्बे के ही रहने वाले अमर सिंह दत्तक पुत्र पूरन सिंह आया और उनसे ₹50000 रंगदारी मांगने लगा जब उन्होंने इस गुंडा टैक्स वसूली को मना किया तब पीड़ित परिवार को जानमाल की धमकी देकर वह भाग गया है और परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की भी धमकी दे रहा है पीड़ित ने बताया कि उक्त व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति का है और आए दिन पीड़ित परिवार को किसी ने किसी प्रकार धमकता रहता है जिलाधिकारी हमीरपुर को शिकायती पत्र देकर पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular