कोरोना वायरस | दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाया

0
330

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को शाहीन बाग खाली करा दिया। पुलिस नेे धरने वाली जगह से टेंट भी हटा दिया।

शाहीन बाग इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण दिल्ली को लॉकडाउन किया गया है। हमने शाहीन बाग के लोगों से अपील की है कि वह प्रदर्शन से हट जाएं। धरनास्थल खाली कराने का विरोध कर रहे 5-6 लोगों को हिरासत में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि CAA के विरोध में 15 दिसंबर से दिल्ली के शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन चल रहा था।राजधानी में धारा 144 लगने के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here