आत्महत्या नहीं बेटी की हत्या के आरोप में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

0
65

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षाकर्मी की बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 19 फरवरी को हुई इस घटना में पुलिस ने मृतक युवती के पिता और राजनाथ सिंह के सुरक्षाकर्मी वेद प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय युवती सृष्टि सिंह की हत्या उसके पिता ने ही की थी। बेटी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश पिता ने ही रची थी।

पुलिस को आत्महत्या की यह कहानी शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विकास नगर स्थित सरकारी आवास पर सृष्टि सिंह ने अपने पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। जबकि मौके से मौके से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं बरामद हो सका था, जो इस घटना को आत्महत्या साबित कर सके।

मृतक छात्रा के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के विवेचक दारोगा हरिंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गोरखपुर से हिरासत में ले लिया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here