HomeMarqueeपं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह आज रीवा में

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह आज रीवा में

साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह में ‘व्याख्यान एवं रचनापाठ’ आज 2 अगस्त को सायं 7.00 बजे से गुप्ता गार्डन, शासकीय महाविद्यालय के पास, सागर-भोपाल रोड, बेगमगंज, जिला-रायसेन (म.प्र.) में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में डॉ. विकास दवे (निदेशक साहित्य अकादमी, मप्र.) ने शुक्रवार सुबह बताया कि आयोजन में प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ. आनंद कुमार सिंह करेंगे एवं डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा व्याख्यान देंगे। द्वितीय सत्र में प्रदीप सोनी ‘शून्य’, दिनेश याज्ञिक, मुकेश शांडिल्य, प्रतीक चैहान, रुद्र प्रताप, लव कुमार यादव, संगीता सरल, डॉ. प्रार्थना पण्डित अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। स्थानीय संयोजक एवं संचालक के रूप में नीतेश व्यास रहेंगे । आयोजित व्याख्यान एवं रचनापाठ में सभी ज्ञानवानों और जिज्ञासुओं से सम्‍म‍िलित होने का आग्रह किया गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular