Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeसमर्पिता महिला समिति ने कपूरदेई में बांटी मच्छरदानी

समर्पिता महिला समिति ने कपूरदेई में बांटी मच्छरदानी

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के जयंत क्षेत्र की समर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा-  किरण कुमार के मार्गदर्शन में बरसात के मौसम मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए कपूरदेई गाँव में मच्छरदानी का वितरण किया गया | इस दौरान 60 लोग लाभान्वित हुए | कार्यक्रम के दौरान सभी को मिष्ठान वितरण भी किया गया |
इस अवसर पर  समर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यायेँ उपस्थित रहीं |  कुमार ने कहा की बरसात के मौसम में गंदगी व मच्छरों के चलते काफी बीमारियाँ फैलती हैं जिसका ध्यान रखना बेहद आवश्यक है | उन्होंने सभी से अपने घर व आस पास सफाई रखने तथा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने का आग्रह किया |
गौरतलब है कि पूर्व में भी समर्पिता महिला समिति के सौजन्य से समय समय पर  महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किए जाते रहे हैं |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular