Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमर्पिता महिला समिति ने जैतपुर में बांटा पोषक आहार

समर्पिता महिला समिति ने जैतपुर में बांटा पोषक आहार

 

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के जयंत क्षेत्र की समर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा-  किरण कुमार के मार्गदर्शन में जैतपुर में गर्भवती व प्रसूता महिलाओं तथा छोटे बच्चे को पोषक आहार का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 60 महिलाएं व बच्चे लाभान्वित हुए ।
इस अवसर पर  समर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा  किरण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यायेँ उपस्थित रहीं |  कुमार ने सभी गर्भवती व प्रसूता महिलाओं को अपने खानपान व स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की बात कही | इसके साथ ही महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाने तथा संस्थागत प्रसव के लिए भी प्रेरित किया ।
गौरतलब है कि पूर्व में भी समर्पिता महिला समिति के सौजन्य से समय समय पर  महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किए जाते रहे हैं |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular