Friday, March 7, 2025
spot_img
HomeMarqueeसमर्पिता महिला समिति ने संविदा कर्मियों को दिये गमछे व मिठाई

समर्पिता महिला समिति ने संविदा कर्मियों को दिये गमछे व मिठाई

 

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली|  एनसीएल जयंत की समर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा  किरण कुमार के मार्गदर्शन में जयंत क्षेत्र में कार्यरत संविदा कर्मियों को कॉलोनी परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए सम्मानित कर मिष्टान वितरण किया गया | इसके साथ ही श्रमिकों को गर्मी से बचाव के लिए गमछा भी दिया गया |
कार्यक्रम के दौरान कुल 140 संविदा कर्मी उपस्थित रहे | इस अवसर पर  किरण कुमार ने अपने उदबोधन में सभी श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कठिन परिश्रम की सराहना की और धन्यवाद दिया | कार्यक्रम के दौरान समर्पिता महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं |
गौरतलब है कि समर्पिता महिला समिति के सौजन्य से आस पास के क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व राहत सामग्री के वितरण जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जाते रहे हैं |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular