HomeMarqueeनवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जांच शुरु

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जांच शुरु

देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र की शिवधाम काॅलोनी में किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय महिला की गुरुवार अल्सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई, हालांकि महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया गया है। पुलिस ने गुरुवार को मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार गुरुवार अल्सुबह ललितपुर यूपी हाल मुकाम शिवधाम काॅलोनी निवासी 22 वर्षीय कौश्याहेबाई पत्नी भूपेन्द्र की मौत हो गई। बताया गया है कि पति भूपेन्द्र उसे फांसी का फंदा काटकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मामले में महिला के परिजनों को सूचना दी गई है। महिला की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। काॅलोनी के लोगों का कहना है कि महिला का एक साल का बच्चा है साथ ही कुछ दिन पहले परिवार के साथ शिवधाम काॅलोनी में किराए से रहने के लिए आई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular