HomeMarqueeसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव मचा हड़कंप...

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव मचा हड़कंप ।

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र चोपन – बिते गुरुवार को जुगैल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोठानी मे एक विवाहिता का घर में ही फंदे से लटका हुआ शव मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई| प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका किरन पत्नी सुरज केशरी उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी गोठानी गुरुवार को घर में ही दुपट्टे से लटकता हुआ उसका शव मिला जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर जुगैल पुलिस पहुंच गई जिसके बाद जांच पड़ताल में जुट गई उधर इस बाबत मृतका के मायके वालों को जानकारी हुई तो वह लोग भी पहुंच गये और हंगामा करने लगे मायके वालों ने आरोप लगाया कि हमारी बेटी का हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया गया है उधर हंगामा की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ चारू द्विवेदी भी पहुंच गई काफी समझाने बुझाने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया| बताया गया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व किरन की शादी सुरज के साथ हुई थी | वहीं इस बाबत जुगैल प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति,सास, ससुर,ननद एवं देवर के खिलाफ धारा 498,304बी,3/4 दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular