Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeकेदारनाथ मार्ग के गदेरे में मिला पश्चिम बंगाल की बुजुर्ग महिला का...

केदारनाथ मार्ग के गदेरे में मिला पश्चिम बंगाल की बुजुर्ग महिला का शव

रुद्रप्रयाग जनपद के केदारनाथ मार्ग पर चीड़वासा के पास गदेरे से गुरुवार को एसडीआरएफ ने पश्चिम बंगाल की एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया है।

दरअसल, गत 23 अक्टूबर की देर रात पुलिस थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली थी कि चीड़वासा के पास गदेरे में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी महेश चंद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रात्रि के घने अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गदेरे से महिला के शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक महिला की पहचान कल्पना दास (60) पत्नी मधुसूदन दास निवासी साऊथ परगना दमदम पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular